विक्रोली में बेस्ट बस पलटी,16 घायल
विक्रोली में बेस्ट बस पलटी,16 घायल 
देश

विक्रोली में बेस्ट बस पलटी,16 घायल

Raftaar Desk - P2

मुंबई, 17 अक्टूबर (हि.स.)। विक्रोली राजमार्ग पर शनिवार को अचानक बेस्ट उपक्रम की मिनी बस पलट गई। इसमें 16 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मुंबई के तीन अलग-अलग अस्पतालों में हो रहा है। मामले की जांच विक्रोली पुलिस स्टेशन कर रही है। बेस्ट उपक्रम के प्रवक्ता मनोज वरदे के अनुसार बेस्ट उपक्रम की बस क्रमांक 27 घाटकोपर से वरली जा रही थी। बस में तकरीबन 25 यात्री सफर कर रहे थे। विक्रोली राजमार्ग पर एक मोटर साइकिल चालक को बचाने के चलते मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 16 यात्री घायल हुए हैं। राजावाड़ी अस्पताल में 7, बाबासाहेब आंबेडकर म्युनिसिपल अस्पताल में 8 और सायन अस्पताल में एक घायल का इलाज हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही विक्रोली पुलिस स्टेशन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in