राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति ने नागालैंड स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति ने नागालैंड स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं 
देश

राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति ने नागालैंड स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 01 दिसम्बर (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को नागालैंड के 58वें स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, राज्य दिवस पर नागालैंड के लोगों को बधाई। नागालैंड विरासत, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता का एक अनूठा मिश्रण प्रस्तुत करता है। राज्य आने वाले वर्षों में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूएगा। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट संदेश में कहा, नागालैंड स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से समृद्ध तथा शौर्य परम्परा के धनी इस प्रदेश के निवासियों के स्वस्थ, सफल, सुरक्षित और संतुष्ट जीवन की कामना करता हूं और प्रदेश के सर्वांगीण विकास में उनके सहयोग का आग्रह करता हूं। उल्लेखनीय है कि नागालैंड की स्थापना 1 दिसम्बर 1963 को भारत के 16वें राज्य के रूप में हुई थी। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील-hindusthansamachar.in