मुख्यमंत्री आदित्यनाथ हाथरस मामले को रफा-दफा करना चाहते हैं : बालासाहेब
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ हाथरस मामले को रफा-दफा करना चाहते हैं : बालासाहेब 
देश

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ हाथरस मामले को रफा-दफा करना चाहते हैं : बालासाहेब

Raftaar Desk - P2

मुंबई, 05 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोरात ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथरस मामले को रफा-दफा करना चाहतेे हैं। इसी वजह से मुख्यमंत्री ने हाथरस जाने वाले विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करवाया है, लेकिन कांग्रेस उत्तर प्रदेश सरकार के दमनकारी रवैये के विरोध में अपना संघर्ष जारी रखेगी। थोरात ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि हाथरस घटना के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्रालय के पास महात्मा गांधी के पुतले के सामन आंदोलन किया। मौके पर हाथरस घटना की पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना अमानवीय है। इसको रफा-दफा करने का प्रयास मुख्यमंत्री आदित्यनाथ कर रहे हैं। पीड़िता के परिवार से मिलने जाने वाले जनप्रतिनिधियों को उत्तर प्रदेश पुख्ता सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवा रही है। आदित्यनाथ के निर्देश पर ही आरोपित के परिवार वालों को महापंचायत कर धमकाने की कोशिश हो रही है। मामले में पीड़ित परिवार को धमकाने वाले डीएम पर अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। इसलिए जब तक पीड़िता के परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in