भारत ने किया अफगानिस्तान का किया शुक्रिया
भारत ने किया अफगानिस्तान का किया शुक्रिया 
देश

भारत ने किया अफगानिस्तान का किया शुक्रिया

Raftaar Desk - P2

- तालिबान के चंगुल से सात भारतीयों की रिहाई नई दिल्ली, 17 सितम्बर (हि.स.)। भारत ने गुरुवार को अफगानिस्तान सरकार का ढाई साल पहले अपहरण किए गए 7 भारतीयों में से अंतिम की 12 सितम्बर को हुई रिहाई के लिए धन्यवाद दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव में कहा कि मई 2018 में सात भारतीयों का तालिबान ने अपहरण कर लिया था। इनमें से 6 की पहले रिहाई हो गई थी और 12 सितम्बर को अंतिम की रिहाई के बाद स्वदेश वापसी हो गई। पिछले दो सालों के दौरान अफगानिस्तान सरकार के 7 भारतीयों की रिहाई के लिए की गई मदद के लिए अफगानिस्तान सरकार का धन्यवाद देते हैं। यह सभी कामगार महराष्ट्र की एक इंजीनियरिंग कंपनी के लिए काम करते थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप/सुनीत-hindusthansamachar.in