भारत को विश्व गुरू बनाने में मददगार होगी नई शिक्षा नीति: राज्यपाल धनखड़
भारत को विश्व गुरू बनाने में मददगार होगी नई शिक्षा नीति: राज्यपाल धनखड़ 
देश

भारत को विश्व गुरू बनाने में मददगार होगी नई शिक्षा नीति: राज्यपाल धनखड़

Raftaar Desk - P2

ओम प्रकाश कोलकाता, 07 सितम्बर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर केंद्र की नई शिक्षा नीति की प्रशंसा करते हुए कहा है कि इसके जरिए भारत को विश्व गुरु बनने में मदद मिलेगी। सोमवार को उन्होंने ट्विटर पर इस बारे में लिखा है। राज्यपाल ने यह भी जानकारी दी है कि नई शिक्षा नीति पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ आज देश भर के राज्यपालों की वर्चुअल बैठक होनी है। इसमें वे शामिल होंगे। उससे पहले ट्विटर पर राज्यपाल ने लिखा, "राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और उसके परिवर्तनकारी प्रभाव पर राष्ट्रपति जी के साथ आज के आभासी सम्मेलन में शामिल होना है। प्राचीन भारत एक वैश्विक ज्ञान केंद्र था। यह दुनिया के शीर्ष संस्थानों का घर था, तक्षशिला और नालंदा आज भी सबसे प्रसिद्ध हैं। नई शिक्षा निति एक क्रांतिकारी सुधार है जिसमें बच्चों की शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण, शोध-आधारित शिक्षा, मूलभूत और संख्यात्मक साक्षरता पर विशेष ध्यान दिया जाना है। यह वैज्ञानिक स्वभाव और विवेचनात्मक सोच उत्पन्न करेगा। भारत को विश्व गुरु ’बनने के रास्ते पर यह मददगार होगी। हमारे बच्चों और युवाओं की क्षमता का पूर्ण उभार करेगा ताकि वे अपनी प्रतिभा को उजागर करें। यह एक गेम चेंजर है जो बहुत आवश्यक कदम है। नई नीति नवाचार और अनुसंधान को बढ़ाएगी। पश्चिम बंगाल शीर्ष संस्थानों का घर है और जरूरत है कि ममता बनर्जी इन संस्थानों के विकास पर ध्यान केंद्रित करें। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in