भाजपा जो कहती है वो करती है, सवा सौ करोड़ जनादेश के लिए दृढ़संकल्पित है हमारी सरकार : पूरन प्रकाश
भाजपा जो कहती है वो करती है, सवा सौ करोड़ जनादेश के लिए दृढ़संकल्पित है हमारी सरकार : पूरन प्रकाश  
देश

भाजपा जो कहती है वो करती है, सवा सौ करोड़ जनादेश के लिए दृढ़संकल्पित है हमारी सरकार : पूरन प्रकाश

Raftaar Desk - P2

- जनता को मैं चाहूंगा तभी तो जनता मुझे चाहेगी - गीता के उपदेश की तरह कर्म अच्छे करने के बाद ही परिणाम अच्छे मिलते है - ग्रामीणों व आमजन की समस्या सुनने के लिए सदैव तत्पर - ग्रामीण अंचलों के छोटे-छोटे जर्जर मार्गों करवाया है अपने खर्चे पर दुरूस्त मथुरा, 18 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में भारतीय जानता पार्टी की योगी सरकार का साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरा होने को है। भाजपा के विधायकों ने जमीनींस्तर पर जनता के लिए क्या किया, क्या करने वाले हैं, इसकी सत्यता जानने के लिए "हिन्दुस्थान समाचार" ने मुहिम छेड़ी है। इस मुहिम के तहत जिला प्रतिनिधि महेश कुमार ने मथुरा की बलदेव सीट से भाजपा विधायक पूरन प्रकाश से बातचीत की। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश..... सवाल : विधायक होने के नाते आपने साढ़े तीन सालों के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया? कुछ ऐसी बड़ी परियोजनाओं के बारे में बताइए जो धरातल पर दिख रही हैं? उत्तर : आपके सवालों के जबाव देने से पूर्व मैं यह बताना चाहूंगा कि जनता का विधायक हूं, जनता को मैं चाहूंगा तभी तो जनता मुझे चाहेगी, कर्म अच्छे होंगे तो परिणाम भी ठाकुरजी अच्छे देते हैं। यह बलदेव से विधायक पद पर 2012 से लेकर अब तक हूं, वैसे तो तीन बार गोवर्धन से भी विधायक रह चुका है। साढ़े तीन साल हो या उससे पहले मैंने अपने क्षेत्र में सर्वांगीण विकास करायें है। किसी भी विकास का जो पैमाना होता है वह है, कृषि, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कें। इन सबको मजबूत करने का जो कार्य सरकार ने किया है उसका सबसे बड़ा लाभ मथुरा को मिला है, योगी सरकार के माध्यम से आज बल्देव विधान सभा के तीनों ब्लॉक राया, फरह सर्वाधिक विकास जमीनीं स्तर पर देखने को मिल जाएंगे। साढ़े 11 लाख से नगला चन्द्रभान के धाम रोड पर पं. दीनदयाल उपाध्याय द्वार का निर्माण, चार लाख से शहीद द्वार का निर्माण, बारात घर का निर्माण, राया में जाम की समस्या से निजात, बलदेव विधानसभा क्षेत्र में कंजौली घाट, बल्देव सादाबाद, राया से लेकर सादाबाद, फरह ब्लॉक का दीनदयाल नगर हो, चाहे आगरा किरावली रोड से लेकर फरह ओल मार्ग, फतिहा से लेकर राजस्थान सीमा तक तथा सौंख मार्ग चौड़ीकरण कार्य प्रगति पर है। 45 करोड़ रूपए का स्वीकृत कराने के बाद कार्य शुरू हो चुका है। फरह टोल टैक्स पर स्थानीय नागरिकों का टोल माफ करवाया है। सवाल : डेढ़ साल बाद चुनाव है, किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे? स्वयं की उपलब्धियों को लेकर या पार्टी की? उत्तर : भाजपा ने जो वायदे किए हैं, उन्हें पूरा भी किया है। मेरी उपलब्धि तो जनता के समक्ष है और विधायक निधि से कराये गए कार्य एवं पार्टी के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। बलदेव क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनते हैं और त्वरित निराकरण करते हैं। जनता का मुझ पर और मेरा जनता पर विश्वास है। उन्होंने बताया कि सवा करोड़ की लागत से कंजोली घाट मार्ग, नगला राधे से नगला बेर, 24.790 लाख से बल्देव में रजवाहा मार्ग, 31.840 लाख यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड से खप्परपुर संपर्क मार्ग, 37 लाख नगला संजा बरौली मार्ग, केसरगढ़ी राया सादाबाद मार्ग पांच लाख नव निर्माण लेपन कार्य किए गए है। इनके अलावा अब तक उन्होंने अपनी निजी सम्पत्ति से ग्रामीण अंचलों के छोटे-छोटे जर्जर मार्गों को सीसी बनवाया है। सवा करोड़ रूपए से तीनों ब्लॉकों में कार्य करवाया। सवाल : प्रदेश में आपकी पार्टी की सरकार और अन्य पार्टियों के सरकारों के बीच मूलभूत अंतर क्या है? उत्तर : योगी सरकार ने स्वच्छ, ईमानदार, पारदर्शी शासन की स्थापना की। भ्रष्टाचार का सफाया किया। साढ़े तीन वर्ष पूर्व 2017 में जब यूपी की कमान मुख्यमंत्री ने संभाली थी, तब स्थितियां खराब थी। उन्होंने साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश को भूमाफिया, अपराधियों तथा बदमाशों से भयमुक्त किया है। जितने भूमाफिया थे, उन्हें जेल भेजा जा गया, प्रदेश में ऐसा कोई स्थान नहीं है जहां योगी सरकार की प्रशंसा न हो रही हो। हमारी सरकार ने तीन तलाक़ हो, आर्टिकल 370 /35 ए समाप्त की गई। यह सब व्यवस्था भाजपा को अन्य पार्टियों से अलग करती है। हमारी भाजपा सरकार जो कहती है वो करती है सरकार ने कहा था कि राम मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे लेकिन भाजपा ने मंदिर की तारीख पांच बताने के बाद जनता का विश्वास जीता है सवा सौ करोड़ की जनता की सेवा के लिए भाजपा सरकार दृढ़ संकल्पित है। सवाल : अयोध्या में शुरु हुआ राम मंदिर का निर्माण कार्य आगामी विधानसभा चुनाव को कितना प्रभावित करेगा? उत्तर : राम मंदिर का निर्माण चुनावी मुद्दा नहीं है, बल्कि हिन्दुओं व भारतीयों की आस्था का मुद्दा है। सवा सौ करोड़ जनता की भावना पर खरी उतरने वाली भाजपा सरकार ने जो कहा उसे करके दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत में एक संविधान तिरंगा लहराया है। जिससे भारत के लोग खुश है। ’राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे’ तारीख नहीं बताएंगे लेकिन हमने पांच तारीख भी बताई। इस धेय्य वाक्य के साथ हम हमेशा राम मंदिर निर्माण के लिए अनवरत संघर्षरत रहे। आज हमारी सरकार की पहल से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरा होने जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in