बिहार म़े राजग गठबंधन को स्पष्ट जनादेश, राजद 75 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी
बिहार म़े राजग गठबंधन को स्पष्ट जनादेश, राजद 75 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी  
देश

बिहार म़े राजग गठबंधन को स्पष्ट जनादेश, राजद 75 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी

Raftaar Desk - P2

पटना, 11 नवम्बर (हि.स.)। बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों में से 240 के परिणाम आ गए है। इनमे राजद 75 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। दूसरी ओर भाजपा 72 सीट जीत चुकी है और दो पर बढ़त बना हुए है। उसकी सहयोगी जदयू 42 सीट जीतकर एक पर बढ़त बनाए हुए है और इन तीनों सीट पर भाजपा-जदयू की जीत पक्की है। साथ ही चार-चार सीट इनकी सहयोगी हम और वीआईपी ने जीती है। भाजपा गठबंधन को अभी तक 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में 122 सीट ,यानी स्पष्ट जनादेश मिल गया है। वहीं महागठबंधन में राजद 75 , कांग्रेस 19 और वाम दल 16 सीट लेकर 110 सीट पर विजयी हुए हैं। बाकी आठ सीट अन्य के खाते में गई है। बिहार विधानसभा की 4 सीटों पर जीत-हार का अंतर महज 200 वोट रहा,.जबकि 24 सीटों पर जीत-हार का अंतर 1000 वोट, 32 सीट पर 2000 वोटों का अंतर है। 48 सीटों पर जीत-हार का फासला सिर्फ 3000 वाेट रहा। बिहार विधानसभा में स्पष्ट जनादेश मिलने के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार पर भरोसा किया है। जनता ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौथे ने कहा कि मैं बिहार के लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं। यह जीत पीएम नरेंद्र मोदी की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम है। लोगों ने डबल इंजन सरकार का चुनाव किया और 'डबल युवराज' को खारिज कर दिया। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में किसके पास कितनी सीटें भाजपा : 72 जीत 02 पर आगे जदयू : 42 जीत 01 पर आगे हम : 4 वीआइपी : 4 कुल : 125 महागठबंधन राजद : 75 कांग्रेस : 19 भाकपा : 2 माकपा : 2 माले : 12 कुल : 110 अन्य : 8 हिन्दुस्थान समाचार /गोविन्द-hindusthansamachar.in