बिहार :  भाजपा ने किया जनादेश का अपहरण : तेजस्वी
बिहार : भाजपा ने किया जनादेश का अपहरण : तेजस्वी 
देश

बिहार : भाजपा ने किया जनादेश का अपहरण : तेजस्वी

Raftaar Desk - P2

पटना,12 नवम्बर (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। विधानसभा सभा चुनाव के परिणाम की घोषणा के बाद गुरुवार को उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनादेश का अपहरण किया है। तेजस्वी ने प्रेस कांफ्रेस में महागठबंधन की हार को नकारते हुए कहा कि जनता ने राजद का साथ दिया लेकिन फैसले और नतीजे में बड़ा अंतर है। उन्होंने मतगणना की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि बड़ी संख्या में पोस्टल बैलेट रद्द कर दिये गये। इससे पहले तेजस्वी यादव के घर पर महागठबंधन के नेताओं की बैठक हुई जिसमें हार के कारणों की समीक्षा की गई। बैठक में कई नेताओं ने चुनाव में हार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि 70 सीटों पर लड़ने के बाद भी कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। हिन्दुस्थान समाचार/विभाकर/रामानुज-hindusthansamachar.in