पंजाब के किसान संगठनों ने ठुकराया केंद्र का प्रस्ताव
पंजाब के किसान संगठनों ने ठुकराया केंद्र का प्रस्ताव  
देश

पंजाब के किसान संगठनों ने ठुकराया केंद्र का प्रस्ताव

Raftaar Desk - P2

- कृषि कानूनों की वार्ता में नहीं होंगे शामिल, जारी रहेगा धरना चंडीगढ़, 07 अक्टूबर (हि.स.)। पंजाब के 30 किसान संगठनों ने केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई कृषि कानून वार्ता में शामिल होने का न्योता अस्वीकार कर दिया है। पंजाब के किसान संगठनों ने राज्य सरकार को भी चेतावनी दी है कि अगर 15 अक्टूबर तक विधानसभा का विशेष सत्र नही बुलाया गया तो राज्य सरकार के खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा। चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में 30 किसान संगठनों की बैठक हुई। पंजाब किसान यूनियन के प्रधान रुलदू सिंह, किसान नेता जगमोहन सिंह व बीकेयू डकोंदा के जगमोहन सिंह ने बताया कि आज की बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पेश की गई समझौता वार्ता में शामिल नहीं होने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही सभी संगठनों में पंजाब में चल रहे रेल रोको आंदोलन को बढ़ा दिया है। किसानों ने पंजाब मव रिलायंस के स्टोर, पैट्रोल पंप बंद करवाने का भी फैसला लिया है। किसान नेताओं के अनुसार 15 अक्टूबर तक अगर पंजाब सरकार ने विधानसभा का सत्र बुलाकर कृषि कानून रद्द नही किये तो भाजपा की तरह कांग्रेस के खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा। आज की बैठक में किसान संगठनों ने भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के प्रधान अजमेर सिंह लखोवाल को आगामी बैठकों से निलंबित करने का भी फैसला लिया। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनीत-hindusthansamachar.in