नौसेना ​ने एंटी-शिप मिसाइल ​से नष्ट किया जहाज ​
नौसेना ​ने एंटी-शिप मिसाइल ​से नष्ट किया जहाज ​ 
देश

नौसेना ​ने एंटी-शिप मिसाइल ​से नष्ट किया जहाज ​

Raftaar Desk - P2

- अधिकतम सीमा तक सटीकता के साथ निशाने पर अचूक निशाना साधा - जारी तस्वीरों में क्षतिग्रस्त हुए जहाज को आग की लपटों के बीच दिखाया नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में गाइडेड एंटी-शिप मिसाइल (एएसएचएम) का परीक्षण कार्वेट, आईएनएस कोरा से किया। इस मिसाइल ने सटीकता के साथ अधिकतम सीमा पर सफलतापूर्वक निशाना साधा। मिसाइल ने लक्षित जहाज को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त करने के साथ ही जला दिया। नौसेना ने सफल परीक्षण साबित करने के लिए तस्वीरें जारी करके क्षतिग्रस्त हुए जहाज को आग की लपटों के बीच दिखाया। नौसेना प्रवक्ता के अनुसार इस गाइडेड एंटी-शिप मिसाइल (एएसएचएम) का पिछला परीक्षण अरब सागर में किया गया था। भारतीय नौसेना ने 23 अक्टूबर को अपने मिसाइल कोर्वेट आईएनएस प्रबल से एंटी-शिप मिसाइल लॉन्च की थी। नौसेना ने एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें अधिकतम सीमा पर घातक सटीकता और लक्ष्य जहाज को डुबाना था। मिसाइल ने अरब सागर में अपने पुराने जहाज को अपनी अधिकतम सीमा पर घातक सटीकता के साथ मारा। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय नौसेना की मिसाइल ने दोनों बार अधिकतम दूरी पर घातक सटीकता के साथ लक्षित जहाज पर सटीक निशाना साधा। हिन्दुस्थान समाचार/सुनीत-hindusthansamachar.in