दीनदयाल ने एकात्म मानववाद के माध्यम से एक वैकल्पिक विचार व्यवस्था दीः नड्डा
दीनदयाल ने एकात्म मानववाद के माध्यम से एक वैकल्पिक विचार व्यवस्था दीः नड्डा  
देश

दीनदयाल ने एकात्म मानववाद के माध्यम से एक वैकल्पिक विचार व्यवस्था दीः नड्डा

Raftaar Desk - P2

अजीत पाठक नई दिल्ली, 25 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संगठक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उन्होंने देश को एकात्म मानववाद के माध्यम से एक वैकल्पिक विचार व्यवस्था दी थी। नड्डा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दीनदयाल जी के द्वारा प्रदान की गई एकात्म मानववाद व अंत्योदय की प्रगतिशील दृष्टि संगठनात्मक कार्यों की नींव है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता का पथ प्रदर्शन करती है। उन्होंने कहा कि हम सब लोग जो एक विचार यात्रा में निकले हैं, उसकी शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय जी के माध्यम से हुई है। उन्होंने हमें और पार्टी को एक विचार दिया, इस विचार को लेकर हम चल रहे हैं। नड्डा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने देश को एक एकात्म मानववाद के माध्यम से एक वैकल्पिक विचार व्यवस्था दी थी। जो देश की मिट्टी से रची-बसी रही और भारत के संस्कार से जुड़कर विचार किसी तरह से राजनीतिक दल को रखना चाहिए, ये उन्होंने प्रतिष्ठापित किया था। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ये सौभाग्य की बात है और गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में एकात्म मानववाद और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास के विचार को जमीनी स्तर पर उसका क्रियान्वन किया, रूप दिया। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in