अगरतला, 29 सितम्बर (हि.स.)। त्रिपुरा में प्रतिदिन बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।आज 432 नए कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 25350 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 244 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके साथ ही अब तक राज्य में 19180 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जबकि राज्य में कुल 5874 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। राज्य में बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों के कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। वहीं अब तक 273 मरीजों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को तीन और कोरेाना मरीजों का निधन हुआ है। राज्य में एक्टिव मामले 23.2 फीसद है। वहीं स्वस्थ होने वाले 75.7 फीसद है। अब तक राज्य में 95839 लोगों की जांच हुई है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 1.6 फीसद है। हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद/बच्चन-hindusthansamachar.in