त्रिपुरा में कोरोना के 278 नए मामले आए सामने
त्रिपुरा में कोरोना के 278 नए मामले आए सामने 
देश

त्रिपुरा में कोरोना के 278 नए मामले आए सामने

Raftaar Desk - P2

अगरतला, 26 सितम्बर (हि.स.)। त्रिपुरा में प्रतिदिन बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 278 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 24405 हो गई है। शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 505 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक राज्य में 17969 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। वहीं राज्य में 6148 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। राज्य में बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों के कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। अब तक 265 मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 03 और मरीजों का निधन हुआ है। राज्य में एक्टिव मामले 25.2 फीसद हैं। वहीं स्वस्थ होने वाले 73.6 फीसद है। अब तक राज्य में 94719 लोगों की जांच हुई है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर दो फीसद है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/बच्चन-hindusthansamachar.in