त्रिपुरा में 134 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त, कुल संक्रमित 29324
त्रिपुरा में 134 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त, कुल संक्रमित 29324 
देश

त्रिपुरा में 134 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त, कुल संक्रमित 29324

Raftaar Desk - P2

अगरतला, 17 अक्टूबर (हि.स.)। त्रिपुरा में प्रतिदिन बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 134 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 29324 हो गई है। शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 270 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में कुल 26012 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। कुल 2966 मरीजों का अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में अर्धसैनिक बलों के कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। वहीं अब तक 323 मरीजों की मौत भी हुई है। शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 03 और मरीज की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव मामले 10.1 फीसद है। वहीं स्वस्थ होने वाले 88.7 फीसद है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 0.6 फीसद है। त्रिपुरा में प्रत्येक 10 लाख लोगों में से 1,07,459 नमूनों का परीक्षण किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in