त्रिपुरा में 09 राष्ट्रीय राजमार्गों की नितिन गडकरी ने रखी आधारशिला
त्रिपुरा में 09 राष्ट्रीय राजमार्गों की नितिन गडकरी ने रखी आधारशिला 
देश

त्रिपुरा में 09 राष्ट्रीय राजमार्गों की नितिन गडकरी ने रखी आधारशिला

Raftaar Desk - P2

अगरतला, 27 अक्टूबर (हि.स.)। त्रिपुरा में मंगलवार को केंद्रीय पथ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 09 राष्ट्रीय राजमार्गों की आधारशिला रखी। 09 राष्ट्रीय राजमार्गों पर 2752 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। इस मौके पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव, केंद्रीय राजय मंत्री जितेंद्र प्रसाद सिंह और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह की उपस्थिति में मंगलवार को 2752 करोड़ रुपये की लागत से 09 राष्ट्रीय राजमार्गों की आधारशिला केंद्रीय मंत्री गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए रखी। आधारशिला रखने के पश्चात गडकरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की। राष्ट्रीय राजमार्गों की आधारशिला रखने के पश्चात अपने बयान में गडकरी में कहा है कि इन सड़कों के निर्माण से पूर्वोत्तर में सड़क संपर्क बेहद सुगम और उन्नत होगा। इसके चलते पर्यटन उद्योग को भी काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने त्रिपुरा में सड़क संपर्क की व्यवस्था को तेज गति से विकसित कर पड़ोसी देश बांग्लादेश के साथ भारत के सड़क संपर्क और बेहतर और सुगम बनेगा। कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार ज्ञापित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आज त्रिपुरावासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गयी है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in