जयसिंह राव गायकवाड़ के जाने से भाजपा को नुकसान नहीं:पंकजा मुंडे
जयसिंह राव गायकवाड़ के जाने से भाजपा को नुकसान नहीं:पंकजा मुंडे 
देश

जयसिंह राव गायकवाड़ के जाने से भाजपा को नुकसान नहीं:पंकजा मुंडे

Raftaar Desk - P2

मुंबई, 17 नवम्बर (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव पंकजा गोपीनाथ मुंडे ने कहा है कि जयसिंह राव गायकवाड़ के जाने से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा। भाजपा नेतृत्व ने जयसिंह राव गायकवाड़ को मनाने की भरपूर कोशिश की लेकिन गायकवाड़ नहीं माने। पंकजा मुंडे ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि जयसिंह राव गायकवाड़ पहले आरएसएस व बाद में भाजपा में थे। इसके बाद जयसिंह राव गायकवाड़ शिवसेना व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद 12 वर्ष पहले गायकवाड़ फिर से भाजपा में लौटे थे। आज गायकवाड़ ने फिर से भाजपा छोडऩे का निर्णय लिया है लेकिन मराठवाड़ा में इसका असर नहीं पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जयसिंह गायकवाड़ ने मंगलवार को अपना इस्तीफा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील को भेज दिया। उसके बाद गायकवाड़ ने पत्रकारों को बताया कि भाजपा में उनके साथ भेदभाव किया जा रहा था। इसी वजह से उन्होंने पार्टी छोडऩे का निर्णय लिया है। इससे पहले मराठवाड़ा के ही कद्दावर नेता एकनाथ खडसे भाजपा छोडक़र राकांपा में शामिल हो चुके हैं। राजनीतिक हलके में इन दोनों नेताओं का राकांपा में शामिल होना भाजपा के लिए बड़ा नुकसान बताया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर-hindusthansamachar.in