छत्तीसगढ़ उपचुनाव: मरवाही विस सीट पर कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव विजयी
छत्तीसगढ़ उपचुनाव: मरवाही विस सीट पर कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव विजयी 
देश

छत्तीसगढ़ उपचुनाव: मरवाही विस सीट पर कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव विजयी

Raftaar Desk - P2

रायपुर/बिलासपुर,10 नवम्बर (हि.स.)। मरवाही विधानसभा सीट के उप चुनाव में कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के डॉ. गंभीर सिंह को 38,000 से भी अधिक वोट से पराजित कियी है। कांग्रेस को इस चुनाव में 56 फ़ीसदी से अधिक वोट मिले। यह सीट विधायक रहे पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के कारण रिक्त थी। इसके लिए 3 नवंबर को वोट डाले गए। मंगलवार की सुबह वोटों की गिनती शुरू हुई और शाम को अंतिम परिणाम सामने आ गए। इस चुनाव में कुल आठ उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें से कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव 38,197 वोट के अंतर से भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह को पराजित कर चुनाव जीत गए हैं। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को 83,561 वोट मिले जोकि कुल वोट का 56.09 प्रतिशत है। इसी तरह भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह को 45,364 वोट मिले। जो कुल मतदान का 30.45 प्रतिशत है। अन्य उम्मीदवारों में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के रितु पेंड्राम को 7864 वोट मिले हैं। जो कुल मतदान का 5.28% है। इसी तरह राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी की उर्मिला सिंह मार्को को 2,420, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के पुष्पा खेलन कोर्चे को 845, भारतीय ट्राइबल पार्टी के वीर सिंह नागेश को 2,153, भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी के लक्ष्मण पोर्ते को 858 और निर्दलीय सोनमती सलाम को 2,114 वोट मिले ।इस चुनाव में 3, 787 मतदाताओं ने नोटा में बटन दबाया । जो कुल मतदान का 2.54 फ़ीसदी है। हिन्दुस्थान समाचार /केशव-hindusthansamachar.in