उपराष्ट्रपति वेंकैया ने स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह को किया नमन
उपराष्ट्रपति वेंकैया ने स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह को किया नमन 
देश

उपराष्ट्रपति वेंकैया ने स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह को किया नमन

Raftaar Desk - P2

सुशील बघेल नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने जलियांवाला बाग नरसंहार का लंदन में जाकर बदला लेने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह की 121वीं जयंती पर उन्हें नमन किया। उपराष्ट्रपति ने शनिवार को जारी एक संदेश में कहा कि राष्ट्र; शहीद उधम सिंह के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा यद रखेगा। उन्होंने ट्वीट संदेश में कहा, आज महान क्रांतिकारी अमर शहीद उधम सिंह की जयंती है। उनकी शहादत को कृतज्ञ राष्ट्र सदैव आदरपूर्वक याद रखेगा। उल्लेखनीय है कि उधमसिंह का जन्म 26 दिसम्बर 1899 को पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम गांव में हुआ था। वह 13 अप्रैल 1919 को जालियांवाला बाग नरसंहार के प्रत्यक्षदर्शी थे। उन्होंने 21 साल बाद जलियांवाला बाग कांड के समय पंजाब के गर्वनर जनरल रहे माइकल ओ डायर को 13 मार्च 1940 में लंदन में गोली मारी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। उधमसिंह पर मुकदमा चला और 31 जुलाई 1940 को उन्हें पेंटनविले जेल में फांसी दे दी गई। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in