अहमदाबाद: हाथरस कांड के विरोध में रैली निकालने से पहले हार्दिक पटेल को हिरासत में लिया
अहमदाबाद: हाथरस कांड के विरोध में रैली निकालने से पहले हार्दिक पटेल को हिरासत में लिया  
देश

अहमदाबाद: हाथरस कांड के विरोध में रैली निकालने से पहले हार्दिक पटेल को हिरासत में लिया

Raftaar Desk - P2

अहमदाबाद,07 अक्तूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हाथरस की घटना के विरोध में आज राज्य में कांग्रेस और दलों के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। रैली से पहले ही पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हार्दिक पटेल को हिरासत में ले लिया था। कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते पुलिस ने रैली की अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद रैली निकालने पर पुलिस ने रैली के आयोजकों के खिलाफ करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के बाद भी कांग्रेस सहित अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने थाकोचरब आश्रम से लेकर गांधी आश्रम रैली तक रैली निकाली। हालांकि पुलिस ने रैली से पहले ही गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और युवा नेता हार्दिक पटेल को सुरेंद्रनगर जिले के धानगध्रा शहर से हिरासत में ले लिया था। सांतेज पुलिस हार्दिक पटेल को सांतेज पुलिस स्टेशन ले गई। अहमदाबाद पुलिस के सेक्टर एक जेसीपी राजेंद्र असारी ने बताया कि एक भी रैली की अनुमति नहीं दी गई है। अनुमति नहीं होने के बाद रैली निकालने वालों पर पुलिस कार्रवाई भी करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/हर्ष/पारस-hindusthansamachar.in