Wrestlers Protest
Wrestlers Protest 
देश

Wrestlers Protest: प्रदर्शन कर रहे रेसलर को नहीं मिलेगी जंतर मंतर पर धरने की इजाजत, पुलिस ने कही ये बात

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जंतर मंतर पर रविवार को पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच हुए गतिरोध के बाद अब दिल्ली पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि पहलवानों को वहां पर धरने देने की इजाजत नहीं दी जाएगी। हालांकि यह भी साफ किया कि अगर पहलवानों ने फिर से धरने के लिए आवेदन किया तो उन्हें अनुमति दी जाएगी। आइए जानते हैं क्या कहती है दिल्ली पुलिस और क्या है पहलवानों के दावे।

रविवार को क्या हुआ ?

सबसे पहले जानते हैं कि रविवार के दिन क्या हुआ। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोपों में कई पहलवान दिल्ली में धरना दे रह थे। यह धरना कुल मिला कर 37 दिनों से शांतिपूर्वक चला। इसके बाद रविवार को धरना दे रहे पहलवानों ने संसद भवन के सामने महिला पंचायत करने की बात कही। इधर दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी और चारों ओर से घेराबंदी कर दी। इसके बाद पहलवान सुरक्षा घेरा तोड़कर जंतर मंतर से संसद भवन की ओर जाने को कूच कर रहे थे तभी कुछ पहलवानों को पुलिस ने डीटेन कर लिया। उन्हें अलग अलग बसों में बिठा कर अलग अलग थानों में ले जाया गया। हालांकि शाम को उन्हें छोड़ दिया गया।

क्या है पहलवानों का दावा ?

अब इसी बीच पुलिस ने जंतर मंतर से पहलवानों के सामान और धरना स्थल को खत्म कर दिया। इसके बाद साक्षी मलिक ने रविवार की शाम को ही ट्वीट कर यह साफ किया कि प्रदर्शन अभी खत्म नहीं हुआ है। हिरासत से छूटने के बाद फिर से खिलाड़ी जंतर-मंतर पर पहुंचेंगे और धरना जारी रखेंगे।

क्या कहती है दिल्ली पुलिस ?

दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा ने बताया कि रविवार को हुए प्रदर्शन को लेकर पहलवानों से बातचीत की गई। लेकिन, रेसलर्स ने कुछ भी सुनने से मना कर दिया। उसके बाद पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से इन्हें हिरासत में लिया है... अगर ये कहीं और प्रदर्शन करने की इजाजत मांगेंगे तो इजाजत दी जा सकती है। उन्होंने यह साफ कर दिया कि पहलवानों को जंतर-मंतर पर बैठने नहीं दिया जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in