west-bengal-cricketer-ashok-dinda-joined-bjp
west-bengal-cricketer-ashok-dinda-joined-bjp 
देश

पश्चिम बंगाल : क्रिकेटर अशोक डिंडा ने थामा भाजपा का दामन

Raftaar Desk - P2

कोलकाता, 24 फरवरी (हि.स.)। भारतीय टीम के सदस्य रह चुके युवा क्रिकेटर मनोज तिवारी ने बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा तो इसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने क्रिकेटर अशोक डिंडा को अपनी पार्टी में शामिल कराया है। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और तृणमूल कांग्रेस खुद को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। ऐसे में दोनों पार्टियां सेलिब्रिटीज को लुभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। बंगाल के पूर्व गेंदबाज अशोक डिंडा केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और राज्य भाजपा उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह की उपस्थिति में आज भाजपा में शामिल हुए। डिंडा ने इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पुणे वारियर्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेले। इस तेज गेंदबाज ने 78 आईपीएल मैचों में 22.20 के स्ट्राइक रेट से 68 विकेट चटकाए। डिंडा ने 116 प्रथम श्रेणी मैचों में 420 विकेट हासिल किए और वह बायें हाथ के पूर्व स्पिनर उत्पल चटर्जी के बाद बंगाल के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। सूत्रों ने बताया है कि चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी अशोक डिंडा को मैदान में उतारेगी। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश