vip-does-not-exist-in-bihar-assembly-deputy-chief-minister-of-bihar
vip-does-not-exist-in-bihar-assembly-deputy-chief-minister-of-bihar 
देश

बिहार विधानसभा में वीआईपी का कोई वजूद नहीं : बिहार के उपमुख्यमंत्री

Raftaar Desk - P2

पटना, 28 मार्च (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यपाल को पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री मुकेश साहनी को बर्खास्त करने की सिफारिश के एक दिन बाद, उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार विधानसभा में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) का कोई अस्तित्व नहीं है। प्रसाद ने कहा कि वीआईपी के तीन विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। इसलिए, अब बिहार विधानसभा में पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है। मुकेश साहनी के खिलाफ कार्रवाई की गई है और इस मामले को सभी जानते हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी बेबी कुमारी के प्रचार के लिए मुजफ्फरपुर पहुंचे, जो बोचहा से उपचुनाव लड़ रही हैं। वीआईपी विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। इस बीच भाजपा में शामिल हुए पूर्व वीआईपी विधायक राजू सिंह ने कहा कि मुकेश साहनी राजनीतिक रूप से अपरिपक्व व्यक्ति हैं जो राजनीति की एबीसीडी नहीं जानते हैं। हमने उन्हें सुझाव दिया कि उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान उन्होंने जो नीतियां और ²ष्टिकोण अपनाया था, वह सही नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने हमारे सुझाव मानने से इनकार कर दिया। सिंह ने कहा कि भारत में, राजनीति के कुछ मानदंड हैं जिनका हमें सफल होने के लिए पालन करना होगा। इसके अलावा, अगर हमारा भाजपा के साथ गठबंधन है, तो हमें मोदी और योगी की लाइन का पालन करना होगा। मुकेश साहनी एनडीए में रहना चाहते हैं, और भाजपा को कोसना भी चाहते है। यह सही ²ष्टिकोण नहीं है। --आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस