पंचायती राज प्रणाली में महत्वपूर्ण प्रदर्शन  के लिये  त्रिपुरा को  मिले कई पुरस्कार
पंचायती राज प्रणाली में महत्वपूर्ण प्रदर्शन के लिये त्रिपुरा को मिले कई पुरस्कार 
देश

पंचायती राज प्रणाली में महत्वपूर्ण प्रदर्शन के लिये त्रिपुरा को मिले कई पुरस्कार

Raftaar Desk - P2

आगरतला, 01 जुलाई (हि. स.) । त्रिपुरा को पंचायती राज व्यवस्था में उल्लेखनीय प्रदर्शन लिए कई पुरस्कार मिले हैं। राज्य को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, नानाजी देशमुख गौरव ग्राम सभा पुरस्कार और बाल मित्र ग्राम पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस संबंध में पंचायत कार्यालय के निदेशक राजेन्द्र नेवटिया ने बुधवार को बताया कि पंचायती राज व्यवस्था में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को देखते हुए भारत सरकार ने त्रिपुरा को "राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार -2020" से सम्मानित किया है। कोविद -19 से उत्पन्न स्थिति के कारण पंचायती राज मंत्रालय ने इस वर्ष अपनी वेबसाइट पर पुरस्कार विजेता पंचायतों के नाम की घोषणा की है। इनमें दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार पश्चिम त्रिपुरा जिला परिषद, कथालिया और सिपाहीजला जिले की बिशालगढ़ पंचायत समिति, मोहनभोग ब्लॉक की मोहनभोग ग्राम पंचायत और पश्चिम त्रिपुरा जिले की ढुकली ब्लॉक के खस मधुपुर ग्राम पंचायतों को दिया गया है। इसी प्रकार नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार खैय्या जिले के तेलियामुरा ब्लॉक में खसिया मंगल ग्राम पंचायत को दिया गयाजबकि बाल मित्र ग्राम पंचायत पुरस्कार गोमती जिले के अमरपुर ब्लॉक में मैनक ग्राम पंचायत, दक्षिण त्रिपुरा जिले के सतचंद ब्लॉक के गायचंद नंदीग्राम पंचायत को मिला है। उन्होंने दावा किया कि पंचायत विभाग त्रिपुरा के लिए एक उज्ज्वल और फलदायी भविष्य बनाने के लिए संकल्पित है। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/मधुप-hindusthansamachar.in