traffic-restored-on-jammu-srinagar-national-highway-after-landslide
traffic-restored-on-jammu-srinagar-national-highway-after-landslide 
देश

भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल

Raftaar Desk - P2

जम्मू, 16 अप्रैल (हि.स.)। रामबन में भूस्खलन के बाद शुक्रवार की सुबह 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तरफा छोटे वाहनों की आवाजाही एक बार फिर शुरू कर दी गई है। हालांकि आज जम्मू या श्रीनगर से किसी भी नए भारी वाहन को अनुमति नहीं दी गई। इस बीच केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख को कश्मीर और ऐतिहासिक मुगल रोड से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग, जिसे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के विकल्प के रूप में देखा जाता है बर्फ और हिमस्खलन के कारण बंद है। रामबन जिले के रमसू में गुरूवार शाम भूस्खलन के कारण पत्थरों की शूटिंग के चलते बड़ी संख्या में रामसु के डिगडोल तथा मगरकोट तथा अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में वाहन फंसकर रह गये। हालांकि भारतीय राष्ट्रीय प्राधिकरण (एनएचएआई) राजमार्ग के रखरखाव के लिए जिम्मेदार ने तुरंत सेवा परिष्कृत मशीनों और कर्मचारियों को मलवा तथा पत्थरों को साफ करने के लिए लगा दिया। मार्ग साफ होने के बाद अधिकतम छोटे वाहनों को जाने की मंजूरी दे दी गई। हालांकि भारी वाहनों को रोक दिया गया। आज सुबह छोटे वाहनों को जम्मू से श्रीनगर तक जाने की अनुमति दी गई थी, हालाकि इसकी विपरीत दिशा से कोई वाहन नहीं जाने दिया गया। इस दौरान केवल फंसे हुए कश्मीर के भारी वाहनों को मगरकोट और डिगडोल से जाने की अनुमति दी गई। यातायात पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह राजमार्ग की ताजा स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही अपनी यात्रा शुरू करें। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान