तमिलनाडु : शरारतीतत्वों ने पेरियार की प्रतिमा पर फेंका भगवा रंग, इलाके में तनाव
तमिलनाडु : शरारतीतत्वों ने पेरियार की प्रतिमा पर फेंका भगवा रंग, इलाके में तनाव 
देश

तमिलनाडु : शरारतीतत्वों ने पेरियार की प्रतिमा पर फेंका भगवा रंग, इलाके में तनाव

Raftaar Desk - P2

चेन्नई, 17 जुलाई (हि.स.)। कोयंबटूर में शरारतीतत्वों ने सुंदरपुरम में पेरियार की प्रतिमा को भगवा रंग में रंगने का प्रयास किया गया, जिससे यहां तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस कृत्य के विरोध में द्रविड़ कषगम और थंथाई पेरियार द्रविड़ कषगम (टीपीडीके) के सदस्यों ने प्रदर्शन कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस आयुक्त ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि शरारतीतत्वों ने द्रविड़ कषगम (डीके) के संस्थापक पेरियार ईवी रामासामी की प्रतिमा पर शुक्रवार तड़के किसी ने भगवा रंग का तरल पदार्थ फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह करीब 5.30 बजे हुई। हालांकि यहां दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी थी, लेकिन घटना के समय वह यहां नहीं थे। घटना की जानकारी मिलते ही द्रविड़ कषगम और थंथाई पेरियार द्रविड़ कषगम (टीपीडीके) के सदस्यों का एक समूह प्रतिमा के सामने एकत्र हो गया और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी मिलते ही शहर पुलिस उपायुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) जी स्टालिन ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/नूरुद्दीन रहमान-hindusthansamachar.in