अभिनेता सुशांत के सुसाईड की खबर सुनकर टूट गए पिता, पटना आवास पर लगी लोगों की भीड़
अभिनेता सुशांत के सुसाईड की खबर सुनकर टूट गए पिता, पटना आवास पर लगी लोगों की भीड़ 
देश

अभिनेता सुशांत के सुसाईड की खबर सुनकर टूट गए पिता, पटना आवास पर लगी लोगों की भीड़

Raftaar Desk - P2

-मुम्बई में ही होगा सुशांत का अंतिम संस्कार, पिता कल रवाना होंगे मुरली पटना, 14 जून (हि स)। बिहार निवासी बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुम्बई में अपने घर में ही फांसी लगाकर रविवार को आत्महत्या कर लिया। सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह पटना में हीं रहते हैं। उन्हें फोन पर सुशांत की मौत की खबर मिली। खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पिता की हालत सबसे खराब है, अभी वे बोल पाने की हालात में नहीं हैं। सुशांत का अंतिम संस्कार मुम्बई में ही होगा, पिता कल मुम्बई के लिए रवाना होंगे। पिता के.के सिंह, सुशांत के चचेरे भाई और सुपौल जिले के छातापुर से विधायक नीरज सिंह उर्फ बबलू उनकी विधान पार्षद भाभी नूतन सिंह,चाचा रामकिशोर सिंह, मनमोद कुमार सिंह, पन्ना सिंह व बबन सिंह सदमे में हैं। परिवार के आंसू नहीं रुक रहे। सुशांत के राजीवनगर आवास जहां पिता रहते हैं वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। सुशांत सिंह राजपूत का ननिहाल खगड़िया जिले के चौथम में हैं। जहां उनके मामा विरेंद्र प्रताप सिंह रहते हैं। गत वर्ष सुशांत ने यहां अपना मुंडन करवाया था। सुशांत सिंह के मौत की खबर मीडिया के माध्यम से मिलते ही लोग स्तब्ध रह गये। पहली नजर में किसी को विश्वास नहीं हुआ। पटना के राजीवनगर में रहकर सुशांत की प्रारंभिक शिक्षा राजधानी के सेंट कैरेंस स्कूल में हुई थी। उनकी एक बहन मिंटू सिंह क्रिकेटर हैं । 2002 में सुशांत की माता का निधन हुआ इसके बाद वे दिल्ली चले गए। दिल्ली में सुशांत ने कुलाची हंसराज स्कूल से पढ़ाई की। सुशांत ने डीसीई परीक्षा 2003 में पास किया था। इसके बाद दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में नामांकन कराया था। सुशांत की खुदकुशी की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है। 21जनवरी 1986 को जन्म सुशांत के बारे में बताया जाता है कि वे कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे। सुशांत सिंह राजपूत 2019 में 17 वर्ष के बाद अपने पैतृक गांव पूर्णिया के बड़हरा कोठी के मलडीहा आए थे। बिहार के सेंट कैरेंस स्कूल से पढ़ाई कर फिल्मी सफर को तय करने वाले इस अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सिरियल 'किस देश में है मेरा दिल' में बतौर कलाकार शुरु की थी। लेकिन उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। फिल्मों में काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी, जिसमें वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आए थे। इसके बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर सबसे ज्यादा चर्चा में आए थे। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। जबकि उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ नजर आए थे। घटना के बारे में बताया जा रहा है की कल रात में कुछ दोस्त उनके साथ थे। 6 माह से वे डिप्रेशन में नजर आ रहे थे। उनका इलाज भी चल रहा था। जब देर सुबह तक वो बाहर नहीं निकले फिर उनके दोस्त ने दरवाजे को तोड़ा और पुलिस को जानकारी दी। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in