Srinagar's coldest night after 29 years
Srinagar's coldest night after 29 years 
देश

श्रीनगर में 29 साल बाद सबसे ठंडी रात

Raftaar Desk - P2

श्रीनगर, 14 जनवरी (हि.स.)। जम्मू कश्मीर में हाड़ कंपकपा देने प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ में शीत लहर तेज हो गई। बीती रात श्रीनगर में सबसे ठंडी रात रही। कश्मीर के मौसम के अनुसार, जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर 1991 के बाद से आज इतना कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शहर में 29 वर्षों के बाद दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार 20 जनवरी, 1991 को श्रीनगर शहर में ठंड काफी बढ़ गई थी, जब पारा शून्य से नीचे 11.8 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। श्रीनगर में जनवरी के महीने में अब तक का सबसे कम तापमान 31 जनवरी, 1893 को दर्ज किया गया था, जब पारा शून्य से नीचे 14.4 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। इस बीच, पहलगाम घाटी में सबसे कम न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह जम्मू-कश्मीर का सबसे सर्द स्थान रहा। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग और कुपवाड़ा के पर्यटन स्थल का न्यूनतम तापमान क्रमशः शून्य से नीचे 7.0 और शून्य से नीचे 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोकरनाग और काजीगुंड में न्यूनतम तापमान क्रमशः शून्य से नीचे 10.3 डिग्री सेल्सियस और शून्य से नीचे 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश की शीतकालीन राजधानी जम्मू में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल, भद्रवाह, बटोत और कटरा में न्यूनतम तापमान क्रमशः 6.2, 0.3, 6.1, और 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान/सुनीत-hindusthansamachar.in