देश

INDIA vs BHARAT: इंडिया-भारत विवाद पर शशि थरूर का बड़ा बयान, विपक्षी गठबंधन को कहा- एलायंस का नाम बदल लीजिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश का नाम इंडिया (INDIA) और भारत (BHARAT) होने की लड़ाई को लेकर सियासत थम नहीं रही है। इंडिया (INDIA) या भारत (BHARAT) नाम को लेकर सियासी दलों में भी में बंटवारा हो गया है। एक पक्ष भारत नाम का समर्थन कर रहा तो दूसरा पक्ष इसे संविधान के खिलाफ बता रहा है। वैसे, इस विवाद पर अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस सांसद ने विपक्षी गठबंधन को ही नाम बदलने का सुझाव दिया है।

भारत की बेहतरी के लिए हम गठबंधन कह सकते

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत नाम को लेकर मचे विवाद पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर सुझाव दिया है। थरूर ने लिखा-हम कल के भारत की बेहतरी, सद्भाव और जिम्मेदारी को देखते हुए खुद को गठबंधन कह सकते हैं, तभी शायद सत्ताधारी दल देश का नाम बदलने के इस घिनौने खेल को खेलना बंद कर दें।

‘प्रेजीडेंट ऑफ भारत’ पर भी दी थी प्रतिक्रिया

शशि थरूर ने इससे पहले जी-20 के डिनर के आमंत्रण पर ‘प्रेजीडेंट ऑफ भारत’ का नाम लिखा होने पर प्रतिक्रिया दी थी। कांग्रेस नेता ने कहा था- इंडिया को ‘भारत’ कहने में कोई संवैधानिक आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि सरकार इतनी बड़ी गलती नहीं करेगी कि ‘इंडिया’ नाम को पूरी तरह से त्याग दे, जिसकी बड़ी ब्रांड वैल्यू है।

मो. अली जिन्ना ने इंडिया नाम पर जताई थी आपत्ति: थरूर

शशि थरूर ने पाकिस्तान के संस्थापक मो. अली जिन्ना (Muhammad Ali Jinnah) का नाम लेते हुए दावा किया था कि उन्होंने इंडिया (INDIA) नाम पर आपत्ति जताई थी। थरूर ने कहा है कि जिन्ना का ऐसा मानना था कि हमारा देश ब्रिटिश राज का उत्तराधिकारी राष्ट्र था और पाकिस्तान एक अलग राष्ट्र था।

देश के नाम विवाद पर हर कोई आगे

देश के नाम को लेकर मचे विवाद में हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। राजनेताओं के अलावा क्रिकेटर, एक्टर-एक्ट्रेस ने भी अपनी बात रखी है। एक्टर अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ, कंगना रनौत, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी प्रतिक्रिया दी है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in