केंद्र ने विपक्ष की चेतावनी को किया अनसुना, नतीजतन देश मे आयी आपदा : राहुल गांधी
केंद्र ने विपक्ष की चेतावनी को किया अनसुना, नतीजतन देश मे आयी आपदा : राहुल गांधी 
देश

केंद्र ने विपक्ष की चेतावनी को किया अनसुना, नतीजतन देश मे आयी आपदा : राहुल गांधी

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 24 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना वायरस, अर्थव्यवस्था और चीन से विवाद के मुद्दे पर लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि वे कभी विपक्ष को गंभीरता से नहीं लेते। हर बार उन्होंने समस्या को लेकर पूर्व में चेतावनी दी लेकिन सरकार ने अनसुना किया, जिसका नतीजा यह रहा कि देश में विपदा आयी और लोग परेशान हुए। राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, 'मैं कोविड-19 और अर्थव्यवस्था के बारे में सचेत करता रहा। सरकार ने मेरी चेतावनी को नहीं सुना। नतीजा- देश पर आपदा। मैं चीन के बारे में भी बार-बार सचेत कर रहा हूं। वे अब भी नहीं सुन रहे।' चीन से विवाद पर तो राहुल ने बीते दिन भी वीडियो जारी कर केंद्र सरकार को नजरिया बदलने और कड़े फैसले लेने की बात कही थी। उन्होंने बताया था कि चीन को उसी की जुबान में समझना होगा। अगर भारत चीन के समक्ष मजबूती से अपना पक्ष नहीं रखेगा तो चीन के हौसले और बढ़ेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/आकाश/बच्चन-hindusthansamachar.in