rahul-contacts-people-to-run-anti-india-campaign-during-foreign-trip-bjp
rahul-contacts-people-to-run-anti-india-campaign-during-foreign-trip-bjp 
देश

विदेश यात्रा के दौरान भारत विरोधी मुहिम चलाने के लिए लोगों से संपर्क करते हैं राहुलः भाजपा

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 03 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि वह अपनी विदेश यात्रा के दौरान भारत विरोधी मुहिम चलाने के लिए विभिन्न लोगों और संस्थाओं के साथ संपर्क करते हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कुछ नामी-गिरामी विदेशी हस्तियों के भारत विरोधी बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी आये दिन विदेश यात्रा यूं ही नहीं करते बल्कि वहां जाकर हिंदुस्तान को बदनाम करने के लिए भारत विरोधी तमाम तत्वों से मिलकर षड़यंत्र रचते हैं। जो भी लोग भारत के विरुद्ध षड़यंत्र रचने का काम करते हैं उन्हें हिंदुस्तान के मजबूत लोकतंत्र को जानना होगा। उन्होंने कहा कि देश के विरुद्ध प्रोपेगेंडा फैलाने वालों से सभी को खासकर मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टी के नेताओं को बचने की आवश्यकता है। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत-hindusthansamachar.in