priyanka-remembered-grandmother-indira-on-the-festival-of-basant-panchami
priyanka-remembered-grandmother-indira-on-the-festival-of-basant-panchami 
देश

बसंत पंचमी के पर्व पर प्रियंका ने दादी इंदिरा को किया याद

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 16 फरवरी (हि.स.)। देशभर में आज बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल माघ महीने में शुक्ल पक्ष को मनाए जाने वाले इस त्योहार के मौके पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं अन्य राजनेताओं ने शुभकामनाएं देते हुए ज्ञान की देवी मां सरस्वती से सबका कल्याण करने की कामना की। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर बसंत पंचमी पर स्कूल के दिनों का एक किस्सा साझा किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "मेरी दादी इंदिरा जी स्कूल जाने से पहले हम दोनों की जेब में पीला रुमाल डाल देती थीं। आज भी उनकी परम्परा निभाते हुए मेरी मां सरसों के फूल मंगाकर घर में बसंत पंचमी के दिन सजाती हैं।" उन्होंने ज्ञान की देवी मां सरस्वती सबका कल्याण करने की प्रार्थना की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी लोगों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि बसंत पंचमी के पर्व पर मां सरस्वती की पूजा की जाती है। यह पर्व जीवन में ज्ञान और शिक्षा के महत्व को भी दर्शाता है। हिन्दुस्थान समाचार/आकाश-hindusthansamachar.in