प्रियंका गांधी ने लोधी एस्‍टेट स्थित सरकारी बंगला किया खाली
प्रियंका गांधी ने लोधी एस्‍टेट स्थित सरकारी बंगला किया खाली 
देश

प्रियंका गांधी ने लोधी एस्‍टेट स्थित सरकारी बंगला किया खाली

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 30 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को केंद्र सरकार की ओर से आवंटित सरकारी बंगला खाली कर दिया है। एसपीजी सुरक्षा हटने के बाद उन्हें लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था। अब उनका नया आशियाना गुरुग्राम में होगा। यहां के पॉश इलाके में उन्होंने फ्लैट लिया हुआ है। लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगला खाली करने के बाद प्रियंका गांधी का नया आशियाना अब गुरुग्राम में हैं। दरअसल पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव होने के नाते उन्हें पूरे देश की राजनीति पर नजर रखनी होती है, इसीलिए उन्होंने दिल्ली के नजदीक गुरुग्राम में घर लिया है। गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड स्थित आरालिया सोसायटी में प्रियंका अपने परिवार के साथ रहेंगी। यह सोसायटी सुरक्षा के लिहाज से भी बेहतर है, क्योंकि बिल्डर की तरफ से थ्री लेयर सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा प्रियंका की अपनी सिक्यूरिटी भी है। उल्लेखनीय है कि एसपीजी सुरक्षा के मद्देनजर 1997 से प्रियंका गांधी को नई दिल्ली में लोधी एस्टेट स्थित 35 नंबर बंगला मिला था। पिछले साल उनकी एसपीजी सुरक्षा हटाकर जेड+ कर दी गयी थी। ऐसे में एक जुलाई को केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने उन्हें 31 जुलाई तक यानी एक महीने में सरकारी घर खाली करने का नोटिस दिया था। देश में अब एसपीजी सुरक्षा सिर्फ प्रधानमंत्री के पास है। हिन्दुस्थान समाचार/आकाश/बच्चन-hindusthansamachar.in