president-expresses-sorrow-over-the-funding-of-poet-vishnu-narayanan-nambothiri
president-expresses-sorrow-over-the-funding-of-poet-vishnu-narayanan-nambothiri 
देश

राष्‍ट्रपत‍ि ने कवि विष्णु नारायणन नमबोथिरी के न‍िधन पर जताया दुख

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 25 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को पुरस्कृत कवि और अकादमिक विष्णु नारायणन नमबोथिरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक शिक्षक, पुजारी, वेद विद्वान और कई लोगों के लिए प्रेरणा थे। 81 वर्षीय नमबोथिरी का आज तिरुवनंतपुरम में निधन हो गया। राष्ट्रपति कोविंद ने अपने शोक संदेश में कहा, विष्णु नारायणन नमबोथिरी न केवल एक असाधारण कवि थे, बल्कि एक शिक्षक, पुजारी, वेद विद्वान और कई लोगों के लिए प्रेरणा थे। उनकी मृत्यु एक महान शून्य छोड़ जाती है जिसे भरा नहीं जा सकता। उनके परिवार, दोस्तों, छात्रों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदना है। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील/सुनीत