president-congratulates-arunachal-mizoram-on-foundation-day
president-congratulates-arunachal-mizoram-on-foundation-day 
देश

राष्ट्रपति ने अरुणाचल, मिजोरम को स्थापना दिवस की दी बधाई

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 20 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की जनता को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को 1987 में आज ही के दिन राज्य का दर्जा मिला था। राष्ट्रपति कोविंद ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राज्य दिवस पर अरुणाचल प्रदेश की जनता को मेरी शुभकामनाएं। राज्य की प्राकृतिक सुंदरता शानदार है। इसके सांस्कृतिक परिदृश्य में जातीय जनजातीय समूहों और भाषाओं की दुनिया की सबसे समृद्ध विविधताएं हैं। उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि राज्य विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़े। राष्ट्रपति ने एक अन्य संदेश में कहा, मिज़ोरम के राज्य दिवस पर, हरे भरे जंगलों और सुंदर फूलों से भरे इस खूबसूरत राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। हमें जीवंत मिजो संस्कृति पर गर्व है। राज्य दिवस को उसी उत्साह के साथ मनाते हैं, जो चापचर कुट, मीम कुट और तफलवांग कुट त्योहारों को चिह्नित करता है। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील