president-and-vice-president-grieve-over-mumbai-hospital-fire-incident
president-and-vice-president-grieve-over-mumbai-hospital-fire-incident 
देश

राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति ने मुंबई अस्पताल में आग की घटना पर दुख जताया

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 26 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को मुंबई के कोरोना अस्पताल में लगी आग में 10 मरीजों की मौत पर दुख जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट कर कहा, ‘मुंबई के भांडुप स्थित एक अस्पताल में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु के समाचार से बेहद दुख हुआ है। मेरे विचार और प्रार्थनाएं इस त्रासदी के पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’ गुरुवार देर रात मुंबई के भांडुप इलाके में स्थित सनराईज कोरोना अस्पताल में आग लग गई थी। दमकल कर्मियों ने 23 फायर ब्रिगेड गाड़ियों की मदद के 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार दोपहर आग पर काबू पाया। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील