पाक ने राजौरी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
पाक ने राजौरी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन 
देश

पाक ने राजौरी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Raftaar Desk - P2

राजौरी 21 जुलाई (हि.स.)। पाक सेना ने राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में मंगलवार देर शाम को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय जवान भी करारा जवाब दे रहे है। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार देर शाम राजौरी जिले की नियंत्रण रेखा के साथ सटे सुंदरबनी सेक्टर में गोलीबारी शुरू की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने सेक्टर में स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार शैल के गोले भी दागे। इस गोलीबारी में फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। पाकिस्तानी गोलाबारी का भारतीय जवान भी मुहमोड़ दे रहे है। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान-hindusthansamachar.in