our-civil-services-played-an-important-role-in-the-progress-of-india-shah
our-civil-services-played-an-important-role-in-the-progress-of-india-shah 
देश

हमारी नागरिक सेवाओं ने भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाईः शाह

Raftaar Desk - P2

अजीत पाठक नई दिल्ली, 21 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिक सेवा दिवस पर सभी सिविल सेवकों और उनके परिवार के सदस्यों को सिविल सेवा दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि नीतियों को लागू करने से लेकर समाज की सेवा करने तक, हमारी नागरिक सेवाओं ने भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शाह ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “सभी सिविल सेवकों और उनके परिवारों को मेरी शुभकामनाएं। नीतियों को लागू करने से लेकर समाज की सेवा करने तक, हमारी नागरिक सेवाओं ने भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुझे यकीन है कि वे उसी जुनून और भक्ति के साथ देश की सेवा करते रहेंगे। मैं सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सभी सिविल सेवकों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई देता हूं।” वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी बधाई देते हुए कहा, “मैं उन सभी बहादुर नायकों को सलाम करता हूं जिन्होंने खुद को राष्ट्र के लिए समर्पित किया और कोविड की स्थिति में लोगों की सेवा की।” हिन्दुस्थान समाचार