Open your heart and contribute to the construction of Shri Ram temple: Ganesh Kesarwani
Open your heart and contribute to the construction of Shri Ram temple: Ganesh Kesarwani 
देश

हृदय खोलकर श्रीराम मंदिर निर्माण में अपना योगदान दें : गणेश केसरवानी

Raftaar Desk - P2

प्रयागराज, 17 जनवरी (हि.स.)। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के कल्याणी नगर की ओर से निधि संग्रह अभियान जन-जन तक पहुंचाने के लिए रविवार को वाहन रैली निकाली गई। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी सामाजिक समरसता की भावना के साथ अपना हृदय खोलकर दिव्य एवं भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण में अपना योगदान दें। महानगर अध्यक्ष ने रैली में लोगों से कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का निर्माण लगभग 500 वर्ष लंबे अवधि के संघर्ष के बाद निर्माण हो रहा है। यह सभी भारतवासियों के लिए गौरवपूर्ण है। उक्त रैली कल्याणी देवी से शुभारम्भ होकर रानी मंडी, चैक, बहादुरगंज, राम भवन, मुट्ठीगंज, कीडगंज, कटघर, बलुआ घाट होते हुए कल्याणी देवी पार्क में समाप्त हुई। रैली में मुख्य रूप से पुनीत वर्मा, शिवकुमार पाल, विवेक अग्रवाल, किशोरी लाल जायसवाल, अजय अग्रहरि, राजेश केसरवानी, रितेश केसरवानी, परमानंद वर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, धीरज केसरवानी, राजू बच्चा, केशव शर्मा, दीपक शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in