on-landing-at-kushinagar-airport-deputy-chief-minister-said-39wah39-keshav-maurya-became-the-first-passenger-
on-landing-at-kushinagar-airport-deputy-chief-minister-said-39wah39-keshav-maurya-became-the-first-passenger- 
देश

कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरते ही उप मुख्यमंत्री बोले 'वाह', पहले यात्री बने केशव मौर्य...

Raftaar Desk - P2

-लखनऊ से उड़ते ही एटीसी के रेंज में आया विमान गोपाल गुप्ता कुशीनगर, 13 मार्च (हि.स.)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अधिकारिक रूप से कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने वाले पहले यात्री बन गए हैं। लाइसेंस मिलने के बाद शनिवार को एयरपोर्ट पर विमान उतरने का यह पहला अवसर था। लखनऊ से उड़ते ही उप मुख्यमंत्री का विमान एयरपोर्ट के एटीसी के रेंज में आ गया। टेक ऑफ से लेकर लैंडिंग तक एटीसी को पल-पल की लोकेशन मिलती रही। उप मुख्यमंत्री शनिवार को कुशीनगर के खड्डा में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। इस दौरान एयरपोर्ट का वेदर सिस्टम भी सक्रिय रहा। एटीसी को मौसम के बदलते रुख की भी प्रतिक्षण जानकारी मिलती रही। विमान के सुरक्षित लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने खुशी का इजहार किया। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने कहा कि एयरपोर्ट पूरी तरह सक्रिय है। इसके सभी सिस्टम फंक्शनल हो गए हैं। विमान यहां कभी भी लैंडिंग व टेक आफ कर सकते हैं। एयरपोर्ट पर जिलाधिकारी एस राजलिंगम, एसपी विनोद कुमार सिंह ने जिला प्रशासन की तरफ से उप मुख्यमंत्री की अगवानी की। सांसद विजय दुबे, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह समेत दर्जनों पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। हिन्दुस्थान समाचार