northeast-the-number-of-corona-infected-is-not-decreasing
northeast-the-number-of-corona-infected-is-not-decreasing 
देश

पूर्वोत्तरः कम नहीं हो रही कोरोना संक्रमितों की संख्या

Raftaar Desk - P2

-कोरोना के 5,150 नये संक्रमित, 4,601 हुए स्वस्थ, 61 मरीजों की मौत गुवाहाटी, 23 जून (हि.स.)। पूर्वोत्तर में अभी भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी नहीं देखी जा रही है। रविवार को छोड़कर प्रतिदिन पांच हजार से अधिक संक्रमितों की संख्या दर्ज हो रही है। मृतकों की संख्या भी एक दिन में 50 से अधिक दर्ज हो रही है। हालांकि पूरे पूर्वोत्तर में गत 21 जून से मेगा टीकाकरण की रफ्तार को काफी तेज किया गया है। पूर्वोत्तर में गत 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या पांच हजार 50 है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या सात लाख, 57 हजार, 429 हो गई है। इनमें छह लाख, 67 हजार, 393 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल चार हजार, 601 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 59 हजार, 922 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक सात हजार, 802 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 61 मरीजों की मौत हुई है। असम में दो हजार, 869 नए कोरोना संक्रमितों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या चार लाख, 88 हजार, 179 पहुंच गई है, जबकि चार लाख, 50 हजार, 924 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान दो हजार, 482 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 31 हजार, 628 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक चार हजार, 280 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 61 मरीजों की मौत हुई है। मणिपुर में 575 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 64 हजार, 993 है जबकि 54 हजार, 714 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 649 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा नौ हजार, 214 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक एक हजार, 65 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 10 मरीजों की मौत हुई है। त्रिपुरा में 421 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 62 हजार, 742 हो गई है। इनमें 58 हजार, 120 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 449 मरीज स्वस्थ हुए हैं। तीन हजार, 948 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 651 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान चार मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में 421 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 45 हजार, 976 हो गई है जबकि 40 हजार, 915 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 341 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल चार हजार, 273 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से 788 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में भी 289 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33 हजार, 664 है जबकि 30 हजार, 956 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 279 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल दो हजार, 548 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 160 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीजों की मौत हुई है। नगालैंड में 64 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 24 हजार, 438 है। राज्य में कुल 21 हजार, 513 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 146 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, एक हजार, 757 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 477 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है। सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 137 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 19 हजार, 458 हो गई है। इनमें से 16 हजार, 481 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 152 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, दो हजार, 430 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 296 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है। मिजोरम में इस बीच 374 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 17 हजार, 979 हो गई है। इनमें से 13 हजार, 770 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 103 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि चार हजार, 124 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 85 है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीजों की मौत हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद