northeast-number-of-new-corona-infected-67826453-healthy
northeast-number-of-new-corona-infected-67826453-healthy 
देश

पूर्वोत्तरः नये कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,782,6,453 स्वस्थ

Raftaar Desk - P2

-81 मरीजों की मौत गुवाहाटी, 09 जून (हि.स.)। पूर्वोत्तर में एक दिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार घटने के बाद फिर से मामूली वृद्धि दर्ज हुई है। हालांकि, स्वस्थ होने का आंकड़ा भी नये मरीजों के समान है। मृतकों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। पूर्वोत्तर में गत 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या पांच हजार, 782 सामने आई है। संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख, 79 हजार, 441 हो गई है। इनमें पांच लाख, 86 हजार, 309 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल छह हजार, 453 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 84 हजार, 445 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक छह हजार, 783 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 81 नये मरीज की मौत हुई है। असम में तीन हजार, 948 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या चार लाख, 42 हजार, 694 पहुंच गई है, जबकि तीन लाख, 88 हजार, 451 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तीन हजार, 419 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 49 हजार, 158 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक तीन हजार, 738 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 43 मरीजों की मौत हुई है। मणिपुर में 748 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 56 हजार, 576 है जबकि 46 हजार, 527 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 579 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा नौ हजार, 141 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 908 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 12 मरीजों की मौत हुई है। त्रिपुरा में 700 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 56 हजार, 166 हो गई है। इनमें 49 हजार 519 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 595 मरीज स्वस्थ हुए हैं। छह हजार, 55 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 569 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान आठ मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में 379 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 39 हजार, 535 हो गई है जबकि 33 हजार, 933 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 773 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल चार हजार, 327 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से 678 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान नौ मरीजों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में भी 304 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 30 हजार है जबकि 26 हजार, 569 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 438 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल तीन हजार, 305 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 126 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज की मौत हुई है। नगालैंड में 133 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 23 हजार, 51 है। राज्य में कुल 17 हजार, 296 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 153 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, चार हजार, 676 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 432 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है। सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 255 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 17 हजार, 425 हो गई है। इनमें से 12 हजार, 966 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 286 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, चार हजार, 18 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 275 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है। मिजोरम में इस बीच 315 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 13 हजार, 994 हो गई है। इनमें से 10 हजार, 769 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान पिछले 24 घंटों के दौरान 286 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि तीन हजार, 168 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 57 है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद