northeast-corona-infects-number-332856
northeast-corona-infects-number-332856 
देश

पूर्वोत्तरः कोरोना संक्रमितों की संख्या 332856 हुई

Raftaar Desk - P2

-पिछले 24 घंटे में 53 नये मरीजों की शिनाख्त गुवाहाटी, 05 फरवरी (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 53 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 332856 हो गई है जिसमें 328216 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 76 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 748 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2279 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं। असम में कोरोना संक्रमित 11 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 217186 है जबकि 214374 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 30 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 381 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1084 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। त्रिपुरा में नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33348 है जबकि 32925 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 05 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 12 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 388 मरीजों की मौत हुई है। मणिपुर में 13 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29099 है जबकि 28614 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 113 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 372 मरीजों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में नये कोरोना संक्रमित मरीज की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16829 है जबकि 16765 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 01 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 08 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 56 मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में 20 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13794 है जबकि 13584 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 09 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 63 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 147 मरीजों की मौत हुई है। नगालैंड में 04 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12121 हो गई है। 11821 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 06 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 64 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 88 मरीज की मौत हो चुकी है। सिक्किम में 05 कोरोना संक्रमित नये मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6103 हो गई है। 5791 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 09 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 82 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 135 मरीज की मौत हो चुकी है। मिजोरम में नये मरीज की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4376 हो गई है। 4342 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 05 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 25 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 09 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in