north-delhi-municipal-corporation-regularizes-88-sanitation-workers
north-delhi-municipal-corporation-regularizes-88-sanitation-workers 
देश

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने 88 सफाई कर्मचारियों को किया नियमित

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने दिवाली से पहले सफाई कर्मचरियों को बड़ी राहत देते हुए कुल 88 सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण के पत्र दे दिए हैं। लंबे समय से सफाई कर्मचारी लगातार इस बात की मांग कर रहे थे। इससे पहले सफाई कर्मचारियों ने इस मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। उत्तरी दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि, निगम सफाई कर्मचारियों को किए वादों को पूरा कर रहा है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। जब तक कि सभी बचे हुए सफाई कर्मचारी नियमित नहीं हो जाते। उन्होंने निगमायुक्त द्वारा सफाई कर्मचारियों को नियमित किए जाने के कार्य में प्रयासों की सराहना भी की। स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन ने कहा कि, सफाई कर्मचारी निगम की रीड की हड्डी हैं और इनसे ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पहचान है। उन्होंने बताया कि, 13 अक्टूबर को 21 सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण पत्र जारी कर यह प्रक्रिया प्रारंभ कर दि गई थी और इस क्रम में आज 88 सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण पत्र जारी किए गए हैं। --आईएएनएस एमएसके/एएनएम