ncw-writes-to-jharkhand-chief-secretary-to-help-football-player-sangeeta
ncw-writes-to-jharkhand-chief-secretary-to-help-football-player-sangeeta 
देश

फुटबॉल खिलाड़ी संगीता की मदद के लिए एनसीडब्ल्यू ने झारखंड के मुख्य सचिव को लिखा पत्र

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 22 मई (हि.स.)। झारखंड की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी संगीता आर्थिक तंगी के चलते ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करने पर मजबूर है। संगीता की आर्थिक स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने झारखंड के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखी है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने झारखंड की संगीता की आर्थिक मदद करने के लिए वहां के मुख्य सचिव को सहयोग करने कहा है। उन्होंने कहा कि संगीता की मदद की जाए ताकि वे अपनी व अपने परिवार का सम्मान जनक तरीके से भरण पोषण कर सकें। हिन्दुस्थान समाचार/विजयालक्ष्मी