nation-proud-of-39biju-babu39-efforts-for-progress-of-odisha-pm-modi
nation-proud-of-39biju-babu39-efforts-for-progress-of-odisha-pm-modi 
देश

ओडिशा की प्रगति के लिए ‘बीजू बाबू’ के प्रयासों पर राष्ट्र को गर्व: पीएम मोदी

Raftaar Desk - P2

सुशील बघेल नई दिल्ली, 05 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की 105वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि ओडिशा की प्रगति के लिए बीजू बाबू के प्रयासों पर राष्ट्र को गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा कि बीजू बाबू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत के लिए उनकी भविष्य की दृष्टि, मानव सशक्तिकरण पर जोर देने के साथ-साथ सामाजिक न्याय हम सभी को प्रेरित करता है। ओडिशा की प्रगति के लिए उनके प्रयासों पर राष्ट्र को गर्व है। उल्लेखनीय है कि बीजू पटनायक का जन्म ओडिसा के कटक में आज ही के दिन 1916 में हुआ था। वे दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। हिन्दुस्थान समाचार