namwar-punjabi-singer-sardul-sikander-dies
namwar-punjabi-singer-sardul-sikander-dies 
देश

नामवर पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का निधन

Raftaar Desk - P2

चंडीगढ़, 24 फरवरी (हि.स.)। पंजाबी के नामवर गायक सरदूल सिकंदर का आज दोपहर निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे। सिकंदर पिछले चार माह से अपना उपचार करवा रहे थे और गत डेढ़ माह से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल थे। फंगल इन्फेक्शन से उनका देहांत हुआ, ऐसी अस्पताल ने पुष्टि की है। गायक सिकंदर ने पंजाबी में चार दशक से अधिक समय तक गीत गए, जो बहुत लोकप्रिय हुए। उन्होंने गायकी का सफर वर्ष 1980 में शुरू किया था और रोडवेज की लारी उनका हिट गीत था जो आज भी चर्चित था। उन्होंने फिल्मों में भी काम किया था। उनके कार्यक्रम कई देशों में हुए। विभिन्न पंजाबी गायकों, कलाकारों द्वारा उनके निधन के समाचार से ही दुख व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/ नरेंद्र जग्गा/रामानुज