नड्डा ने दी पासवान की जन्मदिन की बधाई
नड्डा ने दी पासवान की जन्मदिन की बधाई 
देश

नड्डा ने दी पासवान की जन्मदिन की बधाई

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 05 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है। नड्डा ने रविवार को ट्वीट कर अपने बधाई संदेश में कहा 'केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के वरिष्ठ नेता रामविलास पासवान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सामाजिक न्याय के प्रति आपकी पूर्ण कर्मठता व कटिबद्धता प्रशंसा के योग्य है। ईश्वर से आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।' पासवान का जन्म पांच जुलाई1946 को बिहार के खगड़िया में हुआ था। वह केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के वरिष्ठ नेता हैं और मोदी मंत्रिमंडल में खाद्य आपूर्ति व जनवितरण प्रणाली, उपभोक्ता मामलों के मंत्री हैं। हिन्दुस्थान समाचार अजीत/सुनीत-hindusthansamachar.in