mumbai-municipal-corporation-extends-global-tender-period-for-corona-vaccine-till-25-may
mumbai-municipal-corporation-extends-global-tender-period-for-corona-vaccine-till-25-may 
देश

मुंबई नगर निगम ने कोरोना वैक्सिन के लिए ग्लोबल टेंडर की अवधि 25 मई तक बढ़ाई

Raftaar Desk - P2

-वैक्सिन के ग्लोबल टेंडर को नहीं मिल रहा है प्रतिसाद मुंबई, 18 मई (हि. स.)। मुंबई नगर निगम ने मंगलवार को कोरोना वैक्सिन की सप्लाई के लिए निकाले गए ग्लोबल टेंडर की अवधि 25 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय ग्लोबल टेंडर को प्रतिसाद न मिलने की वजह से लिया गया है। मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने अगले सप्ताह ग्लोबल टेंडर आने की आशा जताई है। जानकारी के अनुसार मुंबई नगर निगम ने शहरवासियों को जल्द से जल्द कोरोना वैक्सिन दिए जाने के लिए एक करोड़ वैक्सिन के लिए ग्लोबल टेंडर निकाला था। इसका जोरदार विरोध भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने किया था लेकिन मुंबई नगरनिगम में सत्तासीन शिवसेना ने भाजपा के विरोध की परवाह नहीं की थी। मुंबई नगर निगम के टेंडर की अवधि 16 मई तक थी लेकिन इस दौरान किसी वैक्सिन निर्माता कंपनी ने मुंबई नगर निगम के टेंडर को प्रतिसाद नहीं दिया। इसी वजह से मंगलवार को मुंबई नगर निगम ने इस टेंडर की अवधि 25 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर