मुंबई में फिर से लॉकडाउन की जरूरत नहीं: इकबाल चहल
मुंबई में फिर से लॉकडाउन की जरूरत नहीं: इकबाल चहल  
देश

मुंबई में फिर से लॉकडाउन की जरूरत नहीं: इकबाल चहल

Raftaar Desk - P2

मुंबई, 13 जुलाई (हि.स.)। मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल चहल ने कहा कि मुंबई में कोरोना की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इसलिए यहां फिर से लॉकडाउन की जरुरत नहीं है। इकबाल चहल ने सोमवार को मुंबई में पत्रकारों को बताया कि मुंबई शहर में 70 फीसदी कोरोना मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। इसी तरह मुंबई में कोरोना मरीजों का डबलिंग रेट 50 दिन से उपर का हो रहा है। मुंबई में अब कोरोना के मरीज भी कम मिल रहे हैं। इसके बाद भी मुंबई के प्रतिबंधित इलाकों में प्रशासन पूरी तरह सतर्कता से काम कर रहा है। चहल ने कहा कि मुंबई, ठाणे व पुणे में कोरोना का कहर सर्वाधिक हो गया था। लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी की वजह से मुंबई में कोरोना पर नियंत्रण कर लिया गया है। इस ठाणे जिला व पुणे जिला कोरोना का हॉटस्पाट बना हुआ है। इन जिलों में भी प्रशासन सक्रिय है। उल्लेखनीय है कि मुंबई का वर्ली व धारावी इलाका पूरी तरह कोरोना का हॉटस्पाट बना हुआ था। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पूर्व मुंबई आयुक्त प्रवीण परदेसी का तबादला कर दिया था । परदेशी की जगह इकबाल चहल को नए आयुक्त की जिम्मेदारी सौपी गई थी। आयुक्त का पदभार सभालते ही चहल ने धारावी का दौरा किया था। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत-hindusthansamachar.in