minister-of-state-for-home-affairs-of-maharashtra-satej-patil-corona-positive
minister-of-state-for-home-affairs-of-maharashtra-satej-patil-corona-positive 
देश

महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री सतेज पाटील कोरोना पॉजिटिव

Raftaar Desk - P2

राजबहादुर यादव मुंबई, 09 फरवरी (हि. स.)। महाराष्ट्र के गृहराज्यमंत्री सतेज पाटील मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका इलाज मुंबई में हो रहा है। सतेज पाटील ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। पाटील ने बताया कि आज उनकी कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसलिए उनके संपर्क में आए कार्यकर्ता तत्काल अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। पाटील ने कहा कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के कई मंत्री व सचिव कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। जो इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in